Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

आरोप:पीसीआर 18 के चालक और पदाधिकारी पर युवक के साथ मारपीट का आरोप

जमशेदपुर:-मानगो पोस्ट ऑफिस रोड निवासी ईश्वर सिंह ने साक्षी पुलिस के पीसीआर संख्या 18 के चालक और पीसीआर के पदाधिकारी पर उसके साथ बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना साक्षी थाना क्षेत्र के बसंतपुर के पास की है। मामले की शिकायत लेकर साक्षी थाना ईश्वर के साथ कई लोग पहुंचे।सभी थानेदार से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जानकारी हो कि ईश्वर सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। घटना के संबंध में ईश्वर ने बताया कि वह वसंत टॉकीज के पास एक चिकन दुकान में खड़ा था। उसी दुकान के पास किसी और का चालक शराब पी रहा था चालक द्वारा शराब पीने की शिकायत में उनसे पीसीआर में बैठे पदाधिकारी को की तो पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी चालक ने भी उसके साथ मारपीट की।

Related Post