Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

प्रखंड कर्मचारियों को जन्म/मृत्यु CRS पोर्टल से ऑनलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का दिया गया प्रशिक्षण

बहरागोड़ा:घाटशिला अनुमंडल के बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जन्म/मृत्यु CRS पोर्टल से ऑनलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से कैसे ऑनलाइन आवेदन एवं निर्गत किया जाना है इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी। मौके पर प्रखंड वीडियो राजेश साहू, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी समेत सभी पंचायत सचिव, पंचायत के ऑपरेटर आदि मौजूद थे।

Related Post