Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर, सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न होने पर भी शुल्क नहीं वसूलेगा बैंक

SBI नें अपने ग्राहकों के लिए काफी राहत भरी खबर दी है. बैंक नें ट्वीट कर सूचित किया की वह सेविंग बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने पर ग्राहकों से किसी तरह का शुल्क नहीं वसूलेगा. बैंक ने SMS चार्ज को भी माफ करने की जानकारी दी है. बैंक की ओर से दिया गया यह स्पष्टीकरण बहुत अहम है क्योंकि बैंक ऐसे ग्राहकों को ही एक सीमा से अधिक बार निशुल्क एटीएम लेनदेन की सुविधा देता है, जिनके अकाउंट में एक लाख रुपये से अधिक राशि जमा हो_

स्टेट बैंक ने ट्वीट कर कहा है, ”SBI के सेविंग अकाउंटहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर है! अब आपको एसएमएस सेवा और मासिक औसत बैलेंस मेंटेन नहीं करने पर किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा.’‘

भारतीय स्टेट बैंक इस समय सेविंग बैंक अकाउंट में जमा राशि पर 2.7 फीसद का ब्याज देता है. NSE पर बुधवार को स्टेट बैंक के शेयर का भाव 2.10 रुपये यानी 1.08 फीसद की तेजी के साथ 197.20 रुपये पर था.

Related Post

You Missed