Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

दहेज  के  लिये बहु को किया प्रताड़ित ,सास ने किया ब्लेड से हमला

जमशेदपुर /सरायकेला : सरायकेला सिनी ओपी क्षेत्र की घटना है ससुराल वालों ने दहेज के लिए अपनी बहू को बार -बार करते हैं मारपीट और प्रताड़ित ,वहीं सास ने बहु के चेहरे पर कई जगह ब्लेड से हमला कर जख्मी कर दिया, वहीं पीड़ित बहु ने सिनी ओपी में सास गायत्री देवी ,देवर रंग लाल प्रसाद आदि के खिलाफ में शिकायत की हैं ,वहीं पीड़ित बहु जान बचाकर अपनी मायके बागबेड़ा पहुँची ।
 पीड़ित बहु पूनम  कि शादी के 6 साल हो गए  है और दहेज के लिए ससुराल वाले  हमेशा  मारपीट और प्रताड़ित किया करते हैं, दो दिन पहले भी  सास गायत्री देवी और देवर रंग लाल प्रसाद ने  मारपीट किया और सास ने उसके  चेहरे पर ब्लेड चला दिया जिससे चेहरे के कई जगह पर जख्म हो गया.
जान को खतरा को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गयी

Related Post