Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

भारतीय खाद्य निगम के अनाजों का बरसात में भीग जाने की लगातार अखबारों में खबर से भारतीय खाद निगम की छवि धूमिल हो रही

Rajkumar raj

गुमला के peg1 से भीगे चावल की आपूर्ति की खबर अखबारों में छपी है यह बहुत ही गंभीर विषय है भारतीय खाद्य निगम  के सलाहकार समिति के सदस्य राजकुमार राज ने इसे गंभीरता से लेते हुए झारखंड के महाप्रबंधक एवं जिला प्रबंधक रांची से वार्ता की है और कहां है कि इस पर तत्काल कार्रवाई करें श्री राज ने कहा लगातार इस तरह की खबर छपने से भारतीय खाद निगम के अधिकारियों की कार्य क्षमता पर उंगली उठ रही है जो उचित नहीं है अगर ऐसा ही चलता रहा तो राज्य खाद्य निगम के लोग और झारखंड सरकार के अधिकारियों के द्वारा भारतीय खाद निगम पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहेगा श्री राज ने कहा कि इस संबंध में भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक नई दिल्ली के बाराखंबा रोड में बैठते हैं उनसे वार्ता कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी श्री राज ने गुमला के गोदाम संचालक एवं निवेशक पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने का मांग करते हुए भविष्य में सभी गोदाम संचालकों एवं ट्रांसपोर्टरों को अनाज को भीगने से बचाने का समुचित उपाय के लिए शीघ्र ही दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया है

डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post